Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभीम आर्मी पदाधिकारी से अभद्रता में टी एस्टेट प्रबंधक पर केस

भीम आर्मी पदाधिकारी से अभद्रता में टी एस्टेट प्रबंधक पर केस

देहरादून। हरबंशवाला टी एस्टेट क्षेत्र में विवाद के बाद मौके पर पहुंचे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारी ने अमर्यादित भाषा और जातिसूचक शब्दों से अपमान करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस आरोपी टी एस्टेट प्रबंधक के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव दलीप वर्मन ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि चार जुलाई की देर रात्रि हरबंशवाला निवासी संजू राजपूत ने उन्हें फोन कर कुछ लोगों के डराने-धमकाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दलीप वर्मन अपने साथी पंकज के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों के सुपरवाइजर शिवा राठी ने जब मैनेजर नीरज शर्मा को फोन कर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के आने की जानकारी दी तो मैनेजर ने फोन पर अमर्यादित और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। एसओ अमित शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर दलीप वर्मन की तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments