Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ीकांवड़ मेले में खाद्य पदार्थों की जांच तेज, मोबाइल लैब तैनात

कांवड़ मेले में खाद्य पदार्थों की जांच तेज, मोबाइल लैब तैनात

पौड़ी। श्रावण मास के कांवड़ मेले में नीलकंठ महादेव धाम पहुंच रहे लाखों शिवभक्तों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने विशेष निगरानी अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत देहरादून से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को लक्ष्मण झूला के जानकी पुल के समीप तैनात किया गया है जहां खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जांच की जा रही है।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग और नीलकंठ क्षेत्र में संचालित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों के मामलों में संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करने व साफ-सुथरे वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार करने और विक्रय करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments