Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशीगंगोत्री हाईवे पर पापडगाड के पास दो घंटे बंद रही आवाजाही

गंगोत्री हाईवे पर पापडगाड के पास दो घंटे बंद रही आवाजाही

06उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर बुधवार सुबह पापड़गाड के पास एक बार फिर से आवाजाही करीब दो घंटे तक बंद रही। लगातार भू-धंसाव की स्थिति बनने से हालात नाजुक बने हैं। हालांकि बीआरओ की जेसीबी लगातार मलबा हटाने में जुटी है। इसी तरह यमुनोत्री हाईवे लगातार बंद रहने के बाद तड़के तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।बुधवार सुबह यमुनोत्री हाईवे खुलने से स्थानीय लोगों, यात्रियों और प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी विभागों से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग खुलने के बाद आवश्यक सेवाओं और यात्रा व्यवस्था ने भी फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि बाडिया गांव के नीचे भू-धंसाव और यमुना नदी से हो रहे कटाव के कारण स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।एहतियात के तौर पर इस हिस्से में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी है जबकि छोटे वाहन और टेम्पो ट्रैवलर आदि संचालित किए जा रहे हैं। यह आवाजाही भी जोखिम के बीच हो रही है। इधर एनएच के ईई मनोज रावत और निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि बाडिया गांव के नीचे कुछ वायरक्रेट भरकर बड़े वाहनों के लिए बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।बारिश के कारण जनपद की पांच ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं। इनमें गंगोरी डोडीताल, सौड़-ओसला, रानाचट्टी निसणी आदि मोटरमार्ग बारिश के कारण बंद पड़ी हैं। गंगोरी-डोडीताल पिछले तीन दिन से बाधित है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments