देहरादून। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) ने सुंदरवाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय (आरएवी) का संचालन कर रहे डीएवी पब्लिक स्कूल पर बिना मान्यता के स्कूल चलाने का आरोप लगाया है। संगठन का दावा है कि शिक्षा विभाग में शिकायत के बाद जांच से पहले स्कूल परिसर से डीएवी पब्लिक स्कूल के बोर्ड हटा दिए गए। एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि संगठन ने 25 जुलाई को मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल को जानकारी दी है कि सुंदरवाला शाखा की मान्यता नहीं होने के बावजूद वहां विद्यालय संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने जांच को गुमराह करने के उद्देश्य से परिसर से बोर्ड हटा दिए।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

