देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर चक्की टोला में परिवार सोता रहा और घर में चोरी हो गई। घर में घुसकर चोर नगदी, जेवरात और चार मोबाइल फोन चुराकर ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घटना का पता लगा। पटेलनगर कोतवाली पुलिस चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। निरंजनपुर चक्की टोला निवासी संदीप वर्मा की घर के पास ही चाय की दुकान है। रोज की तरह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को भी पूरा परिवार सोया हुआ था। पीड़ित के अनुसार रात करीब दो बजे अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी, सोने की दो अंगूठियां, चांदी के बिछुए और घर में सोए लोगों के चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। सुबह घटना का पता लगाने पर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत पर रविवार को चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

