Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनतेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत

तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत

देहरादून। निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास लोडिंग टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल व्यक्ति 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझता रहा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि चमन विहार फेज-दो निवासी रश्मि सचदेवा ने ने तहरीर दी। बताया कि बीते 22 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके पति गुलशन कुमार सचदेवा अपनी स्कूटी से निरंजनपुर सब्जी मंडी से पटेलनगर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक लोडिंग टेंपो के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलशन कुमार सड़क पर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां10 दिनों तक वह वेंटिलेटर पर रहे। तमाम प्रयासों के बावजूद बीते 31 मई को उनका निधन हो गया। रश्मि सचदेवा ने बताया कि पति की नाजुक हालत के कारण वह और उनका बेटा अनुज सचदेवा अस्पताल में उनकी तीमारदारी में उलझे रहे। जिस कारण पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी जा सकी। गुलशन ही परिवार में आजीविका का एकमात्र सहारा थे। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments