Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमसूरी में ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की कवायद शुरू

मसूरी में ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की कवायद शुरू

देहरादून। अगर मसूरी प्रशासन कीयोजना सफल हुई तो क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद मसूरी ने ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है।किंक्रेग से लाइब्रेरी पिक्चर पैलेस व मालरोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो का ट्रायल किया गया। ट्रायल पूरी तरह से सुरक्षित व सफल साबित हुआ। अब प्रशासन व पालिका को ई रिक्शा संचालित करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर निर्णय लेना है।एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में किंक्रेग से ई रिक्शा ऑटो का ट्रायल किया गया। स्वयं एसडीएम व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, एआरटीओ व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पिक्चर पैलेस, लाइब्रेरी व मालरोड पर परीक्षण किया। चढ़ाई तथा उतराई में भी इसका परीक्षण किया गया, जिसमें यह सफल व सुरक्षित रहा। एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि ई-रिक्शा जिसे ई आटो भी कह सकते हैं, का परीक्षण कुलड़ी की चढ़ाई, लंढौर सहित पिक्चर पैलेस व लाइब्रेरी में किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। तीन टीमों ने परीक्षण किया। इसमें पावर है व तीन पर्यटकों को सामान सहित ले जा सकती है। अब साइकिल रिक्शा संचालकों से वार्ता की जायेगी ताकि वे ई रिक्शा चलाने पर सहमत हो सकें।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments