देहरादून। ब्रह्मपुरी वार्ड-74 के पार्षद सतीश कश्यप ने क्षेत्र के वार्ड 74 और लोहिया नगर वार्ड-75 में लगातार हो रहे घरेलू प्रसव (होम डिलीवरी) पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग और संबंधित स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने वाली संस्था की बड़ी विफलता करार दिया है। पार्षद ने कहा कि सीएमओ के निर्देशों के बावजूद धरातल पर जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया, जिससे गर्भवती महिलाएं जोखिम में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर और कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी। 21 अप्रैल को सूर्य मंदिर छठ पार्क में लगने वाले कैंप का स्वागत किया। उन्होंने मांग की कि विभाग हर गर्भवती महिला तक पहुंच बनाए और सभी प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

