Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसुराज सेवा दल ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन...

सुराज सेवा दल ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

देहरादून। सुराज सेवा दल ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में सुराज सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून के लैंसडाउन चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ दी है लेकिन सरकार को उनकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो संगठन द्वारा आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में देवेंद्र बिष्ट, देवेंद्र पाल, कावेरी जोशी, बिपिन सिंह, विजेंद्र, राजेश थापा, मेहरबान, संगीता, शिवम, प्रीति थापा, रीमा शर्मा, संजय, मदन बहुगुणा, सती, पूजा नेगी, दीपक राणा, विवेक चटवाल, कुनाल तथा अरविंद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments