Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआभा आईडी से पर्चा बनवाएं, मोबाइल पर पाएं खून की रिपोर्ट

आभा आईडी से पर्चा बनवाएं, मोबाइल पर पाएं खून की रिपोर्ट

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों को अपनी खून की जांच रिपोर्ट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगने या अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन व एमएस डॉ. आरएस बिष्ट की पहल पर अस्पताल में आभा आईडी के जरिए ऑनलाइन रिपोर्ट देने का ट्रायल पूरा कर लिया है और मरीजों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। अस्पताल में पीओसीटी एजेंसी के सैंपल कलेक्शन काउंटर पर मरीजों के पर्चे को अब सीधे सैंपल के क्यूआर कोड से लिंक किया जा रहा है। शुरुआत में रोजाना 40 से 50 मरीजों को उनके मोबाइल पर ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी जा रही है। पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 2200 से 2500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 700 मरीजों के पर्चे रोजाना ड्रीफकेस एप के जरिए ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि यह नई व्यवस्था मरीजों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। जो मरीज आभा आईडी से अपना पर्चा बनवाएंगे, उनकी जांच रिपोर्ट सीधे उनके एप में आ जाएगी। डॉ. बिष्ट ने पंजीकरण विभाग और पीओसीटी अनुभाग को आपसी समन्वय बनाने और ऑनलाइन रिपोर्ट पाने वाले मरीजों की संख्या को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments