Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखंडरुड़कीरुड़की अस्पताल में शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीन टीकारण अभियान

रुड़की अस्पताल में शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीन टीकारण अभियान

रुड़की। सिविल अस्पताल में सोमवार से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान टीकाकरण के लिए आई किशोरियों और उनके अभिभावकों को वैक्सीन के फायदे बताए गए। केंद्र सरकार की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपनी बेटियों का टीकाकरण करा सकें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments