रुड़की। बिजली लाइन से तार काटकर चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के चलते लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 120 मीटर एलटी लाइन का एबीसी वायर बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक युवक ठेकेदार के साथ लाइनमैन के रूप में काम करता था और उसे बिजली की चलती लाइन पर काम करने का अनुभव था। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि 21 अगस्त को गंगनौली निवासी जोनी उर्फ रविकांत अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा और बताया कि दो युवक बिजली का तार काटकर चोरी कर ले जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को करीब 120 मीटर तार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विनीत निवासी करणपुर थाना खानपुर और विकास निवासी करणपुर थाना खानपुर के रूप में हुई। आरोप है कि विनीत ठेकेदार के साथ लाइनमैन का काम करता था और उसे बिजली की चलती लाइन पर काम करने की जानकारी थी। इसी अनुभव का इस्तेमाल कर दोनों ने बिजली के तार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

