1642 विस्थापित परिवारों को अब मिलेगा समान हक
– मुआवजा बढ़ाकर देने के लिए पुनर्वास निदेशक ने सचिव सिंचाई को भेजा पत्र
नई टिहरी। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित पुरानी टिहरी शहर के विस्थापितों को एक बार फिर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। टिहरी शहर के वार्ड संख्या एक से छह तक के लगभग 1642 भूमिधर विस्थापितों को भूमि मुआवजा पांच रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भुगतान किए जाने के संबंध में डीएम / पुनर्वास निदेशक नितिका खंडेलवाल ने सचिव सिंचाई को पत्र भेजा है। पुरानी टिहरी शहर के विस्थापित परिवारों को पूर्व में केवल पांच रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भूमि मुआवजा दिया गया था जबकि कुछ परिवारों को बाद में 30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भुगतान किया गया। इससे विस्थापितों के बीच असमानता की स्थिति बनी हुई है। विधायक किशोर उपाध्याय के निर्देश पर प्रशासन के स्तर पर की गई जांच के अनुसार वार्ड एक से छह तक लगभग 1642 विस्थापित परिवार ऐसे हैं, जिन्हें बढ़ी हुई दर का लाभ नहीं मिल पाया है। सचिव सिंचाई को भेजे पत्र में पुनर्वास निदेशक ने बताया है कि टिहरी बांध विस्थापितों से जुड़े इस प्रकरण को लेकर पूर्व में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के साथ बैठकें हो चुकी है जिनमें अवशेष भूमिधर परिवारों की पहचान कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। पुनर्वास निदेशक ने सचिव सिचाई को भेजे पत्र में सभी अवशेष विस्थापित भूमिधर परिवारों को समान रूप से 30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से मुआवजा दिए जाने के लिए दिशा निर्देश मांगे है।
विधायक का कहना है कि शासन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि इसको जल्द स्वीकृति मिलेगी जिसके बाद भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल ने पुनर्वास निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेजने पर आभार जताया।
1642 टिहरी विस्थापितों को एक बार फिर से राहत मिलने की उम्मीद जगी
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

