Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरकांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपा ने किया हवन

कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपा ने किया हवन

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर तेलपुरा-अटकफार्म में कांग्रेस की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता की आत्मा को दुख पहुंचा रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस अंकिता की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इसके बावजूद कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैला रही है। मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण ने कहा कि कांग्रेस झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अभी से अपनी हार दिखाई दे रही है, लिहाजा जनता का ध्यान भटकाने के लिए घटिया राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाने वाले कांग्रेसी सबूत मांगने पर बगलें झांकने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी की आत्मा का अपमान कर उसके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इसके बावजूद अंकिता को न्याय दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता एक ऐसे परिवार की भावनाओं को आहत कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेटी को खोया है। कहा कि जनता कांग्रेस की तुच्छ राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। जिला महामंत्री यशपाल नेगी ने कहा कि आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए। आरोप लगाने वाले सबूत पेश नहीं कर रहे हैं, जिससे जाहिर है कि सभी आरोप झूठे हैं। वहीं, कालसी मुख्य बाजार में भी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, यशपाल सिंह कैंतुरा, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, प्रणव क्षेत्री, किरन पंवार, पूनम पंवार, कमला देवी, गंगा देवी, अनिल नौटियाल, नर्गिस कश्यप, संदीप कुमार, अर्जुन थापा, अरविंद और प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments