Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरबंद घर में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

बंद घर में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर, सहसपुर में करीब पंद्रह दिन पहले एक बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की लगभग पांच लाख की ज्वेलरी भी बरामद की है। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और पूर्व में भी चोरी, आर्म्स ऐक्ट और नशा तस्करी में जेल जा चुके हैं। कुछ समय पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए हैं। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती 24 नवंबरको भाग चन्द रमोला पुत्र स्व. रघुनाथ चन्द रमोला, निवासी ग्राम शंकरपुर सहसपुर ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर में घुसकर ज्वेलरी और नगदी चोरी कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूदनगर शंकरपुर, रहमान पुत्र लियाकत, निवासी महमूदनगर और समीर शाह पुत्र सलीम, निवासी महमूदनगर शंकरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच लाख के गहने बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में प्राप्त पैसों को अपने नशे की पूर्ति में खर्च कर दिया तथा चोरी की ज्वेलरी को स्थानीय सुनारों बेचने का प्रयास किया। बिल न होने के कारण किसी ने उसे नहीं खरीदा। कोतवाल ने बताया कि तीनों पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं। आरोपी रहमान और आशिक कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments