ऋषिकेश। ऋषिकेश लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा में गिर गया। अपने दो दोस्तों के साथ युवक घूमने आया था। हादसे के बाद से युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है। लगातार चेतावनियों और रोक-टोक के बावजूद पर्यटकों का बजरंग सेतु पर आवागमन थमने का नाम नहीं ले रहा था। निर्माणाधीन पुल पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण आखिरकार हादसा हो ही गया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पति्वार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। बताया गया कि जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

