पौड़ी। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन छात्रों और संस्था के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में प्राचार्य डा. विजय कुमार अग्रवाल ने कॉलेज की उपलब्धियों, अधोसंरचना और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम सयोजक एवं पीटीए सचिव डा. कुमार गौरव जैन ने पीटीए की महत्ता और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न क्रियाकलाप, परीक्षा परिणाम, अनुशासन, नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, रोजगारपरक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकपर्व, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर चर्चा की। पीटीए अध्यक्ष डा. राम प्रसाद पंत ने कहा कि इस प्रक्रिया का संचालन निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से सुनिश्चित करना है जिससे शिक्षको एवं अभिभावकों के बीच अच्छा समन्वय स्थापित कर सके। इस मौके पर पीटीए की उपाध्यक्ष आशा देवी, महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा.प्रकाश फोंदणी ,डा. कल्पना रावत आदि शामिल रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

