Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशयुवाओं के योगदान से विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ेगा भारत:...

युवाओं के योगदान से विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ेगा भारत: डा. निशंक

ऋषिकेश। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के साथ पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विदेश में अपनी पहचान बना रहा है। भारत का डंका कला, विज्ञान, साहित्य, योग, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विदेश में भी बज रहा है। आने वाले समय में युवाओं के योगदान से विश्व पटल पर भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। यह बातें उन्होंने मंगलवार को थानो स्थित लेखक गांव में अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्यों के युवा अपने योगदान से समाज को बेहतर दिशा देने के पक्ष में कार्य करेंगे, तभी भारत देश विश्व के शिखर पटल पर तेजी से आगे बढ़ेगा। कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए मैंने भारत की विराट संस्कृति को हिंदी साहित्य के माध्यम से उजागर किया है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा भारत देश की सभ्यता संस्कृति और सामाजिक उत्थान की ओर लगाने की बात कही। साहित्यकार मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की संस्कृति उनके महापुरुषों के चरित्र को जानने के लिए उत्सुक है। उन्होंने अमेरिका में रहकर भारत के गौरवशाली इतिहासकारों साहित्यकारों पर चर्चा कर विश्व पटेल पर भारत की एक नई पहचान रखने का कार्य किया है। लेखक गांव की निर्देशक विदुषी पोखरियाल एवं सनराइज अकादमी एमडी पूजा पोखरियाल ने कहा कि इस लेखक गांव को इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से बहुत सुंदर बनाया गया है, जिसमें देश-विदेश के बच्चे यहां उपस्थित लाइब्रेरी के माध्यम से देश के साहित्यकारों स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकों को पढ़कर एक नई दिशा को प्राप्त करेंगे। देर शाम साहित्य और अन्य सामाजिक विषय पर 65 देश के लोगों ने डॉ. रमेश पोखरियाल के साथ ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। मौके पर उत्तराखंड साहित्य संगठन अध्यक्ष नरेंद्र उनियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बडोनी, शिवम ढ़ोढ़ियाल, बेचैन कंडियाल, मोनिका भट्ट, सभासद ईश्वऱ रोथाण, भाजपा मंडल रानीपोखरी अध्यक्ष गीतांजलि रावत, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंदवाल, प्रकाश कोठारी, संपूर्ण सिंह रावत, पुरुषोत्तम डोभाल, सुबोध जयसवाल आदि उपस्थिति रहे। 83 लोगों ने किया रक्तदान लेखक गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री के जन्म दिन पर स्पर्श हिमालय चिकित्सालय एवं हिमालय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज जीवन वाला के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने 83 यूनिट रक्तदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। क्योंकि रक्तदान के जरिए किसी मनुष्य के प्राणों को बचा सकता है। हिमालय आयुर्वैदिक पीजी कॉलेज की विदुषी निशंक पोखरियाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और युवा पीढ़ी को पाश्चात्य देश की संस्कृति से दूर हटकर समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए। हिंदी साहित्य पर लिखी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगी थानों के लेखक गांव में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रमेश पोखरियाल द्वारा हिंदी साहित्य पर लिखी गई पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जर्मनी से महान साहित्यकार शिप्रा शिल्पी ने ऑनलाइन केक भेज कर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उसी केक को काटकर निशंक जी का जन्मदिन मनाया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments