Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में 8.15 लाख रुपये गंवाए

ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में 8.15 लाख रुपये गंवाए

देहरादून। स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में फंसे दून निवासी व्यक्ति ने अपने 8.15 लाख रुपये भी गंवा दिए। साइबर ठगों ने उसे अधिक कमाई का लालच दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार, विवेक कुमार निवासी केदारपुरम ने तहरीर दी कि 02 फरवरी को उन्हें अज्ञात नंबर से एक व्हाट्एसएप ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप में स्टाक मार्केटिंग में ट्रेडिंग के लिए इन्वेस्ट करने के लिए मैसेज किए जाते थे। रिया बंसल और अमित सचदेवा नाम के दो लोग ग्रुप एडमिन थे। ग्रुप में लगातार बैंक की डिपोजिट स्लिप और विड्रोल से संबंधित फोटो मैसेज डाले जाते थे, लिहाजा विवेक को भी लगा कि वो भी इनवेस्ट कर रुपये कमा सकते हैं।
उन्होंने ग्रुप में ट्रेडिंग की इच्छा जाहिर की। इस पर रिया ने उनसे संपर्क किया और उनका एक एप के जरिए अकाउंट खोला गया। शुरुआत में उन्होंने 20 हजार रुपये इन्वेस्ट किए। जिसका प्रॉफिट उनके खाते में दिखने लगा था। इसके बाद उनसे अलग-अलग कंपनियों में लगातार इन्वेस्ट करवाया गया। खाते में बाकायदा इसके प्रॉफिट की राशि दिख रही थी। बाद में उन्होंने कंपनी से रुपये निकालने के लिए कहा था, उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। कस्टमर केयर पर जिस व्यक्ति से बात हुई उसने कहा कि रकम निकालने के लिए उन्हें करीब 97 हजार रुपये टैक्स देना होगा, टैक्स नहीं दिया तो रकम डूब जाएगा। लिहाजा विवेक ने टैक्स के 97 हजार रुपये भी जमा कर दिए। ऐसे में अभी तक वो करीब 8.15 लाख रुपये दे चुके थे। बाद में उन्हें और रकम जमा करने के लिए कहा गया। जिसपर विवेक को साइबर ठगी का अहसास हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments