Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाजयुमो ने किया नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर सोनिया और राहुल के...

भाजयुमो ने किया नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर सोनिया और राहुल के खिलाफ प्रदर्शन

विकासनगर। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने विकासनगर में पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया और घोटाले में लिफ्त सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सोनिया, राहुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की भ्रष्ट और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ है। मात्र 50 लाख रुपये में 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति अधिग्रहण करना कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल दर्शाता है। यह घोटाला कांग्रेस की राज्य सरकारों द्वारा दिए गए विज्ञापन धन से चलाया जा रहा था। कहा कि मामले में सोनिया और राहुल गांधी मुख्य आरोपी है। यह 1950 के दशक से चली आ रही एक पीढ़ीगत धोखाधड़ी है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का अपमान है। कहा कि नेशनल हेराल्ड बस गांधी परिवार का एक निजी लाभ के लिए जनता का पैसा हड़पने का औजार था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments