Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा देहरादून मेयर का सम्मान और...

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा देहरादून मेयर का सम्मान और आग्रह पत्र सौंपा

देहरादून।  आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मन मोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि महासभा द्वारा देहरादून के महापौर पद पर निर्वाचित होने पर अनंत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए , महासभा के पदाधिकारियो द्वारा पुष्प गुच्छ, मालाओ और चंदन तिलक, प्रतीक चिन्ह और मंत्रोचारण करते हुये उनके सफल कार्यकाल की मंगल कामना की।इसके उपरांत ब्राह्मणों ने आग्रह पत्र देते हुए कहा कीआदरणीय महापौर जी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा इस सु:खद अवसर पर आपको अवगत कराना चाहती है किब्राह्मण महासभा सन 1939 में स्व0 मदन मोहन मालवीय जी द्वारा स्थापित हुई थी और आज राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है जिसका विस्तार प्रत्येक राज्यों में है इसी क्रम में उत्तराखंड में भी लगभग 8 वर्षो से कार्य कर रही है और जनमानस के कार्यों में हमेशा समर्पित है ।
आपसे महासभा विनम्र अनुरोध के साथ विनती करती है कि –
(1) आप, चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर नव निर्माण हेतू नगर निगम के अंर्तगत उचित भूमि को आवंटित कर ,कृतार्थ करने की कृपा करे ।
(2) चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया पर अन्य राज्यो की भांति उत्तराखण्ड शासन से सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने में सहयोग प्रदान करने की कृपा करे। आपका स्नेह हमेशा ब्राह्मणों के प्रती समर्पित रहे ब्राह्मण महासभा आपके उज्जवल भविष्य एवं सुशासन की कामना करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से
प्रदेश- अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ,महासचिव उमाशंकर शर्मा, संरक्षक शशि शर्मा , एस0एन0उपाध्याय , उपाध्यक्ष अवनीश कांत शर्मा एवं महेश कोठारी प्रवक्ता सुनीत व्यास भागवत आचार्य संगठन मंत्री मनोज शर्मा एवं प्रचार सचिव ललित शर्मा इंद्रमणि पंत शैलेंद्र दीक्षित दीक्षित सतीश मथानी उमेश जिंदल ,पंडित इंद्रमणि शर्मा जी, पंडित देवेंद्र पंत ,मंजू शर्माउपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments