Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनचालीस साल बाद नया अध्यक्ष चुनेगी यूनियन

चालीस साल बाद नया अध्यक्ष चुनेगी यूनियन

देहरादून। नगर निगम ठेकेदार यूनियन करीब चालीस साल के बाद नये अध्यक्ष को चुनने के लिए चुनाव करवाने जा रही है। मौजूदा अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि अब तक सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हो रहा था। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव की तिथि तय का चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें अध्यक्ष और अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मेयर और नगर आयुक्त से मांग की जाएगी कि लोक निर्माण अनुभाग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। गाइडलाइन के मुताबिक ही किसी ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन हो।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments