Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनप्राथमिक शिक्षक संघ सहसपुर विकासखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई बैठक

प्राथमिक शिक्षक संघ सहसपुर विकासखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई बैठक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सहसपुर विकासखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में हुई। जिसमें विकासखंड के स्कूलों की शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि सहसपुर में 14 विद्यालय ऐसे हैं जहां मानक से कम शिक्षक कार्यरत हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक विद्यालय से बच्चों के नाम कटवाकर अन्य विद्यालयों में नामांकित करवा रहे हैं। शिक्षा विभाग इस समय निपुण विद्यालय अभियान चला रहा है, ऐसे में शिक्षकों की कमी के चलते निपुण विद्यालय अभियान कैसे सफल होंगे। उन्होंने बताया कि विकासखंड के 40 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्त अधिकारी के पास सत्यापित होने के लिए पिछले चार माह से गई हुई हैं। लेकिन वित्त अधिकारी के कार्यलय में न बैठने की वजह से सत्यापन का काम नहीं हो पा रहा है। सेवा पुस्तिकाओं से ही सेवानिवृत्त शिक्षकों का एरियर बनता है। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की तैनाती और सेवा पुस्तिकाएं सत्यापन का काम जल्द पूरा करने की मांग की है। मौके पर स्नेहलता बिडलान, प्रीति खाली, मृदुल सिंह, रविन्द्र मोहन आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments