Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनडीएम तिवारी ने रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा की

डीएम तिवारी ने रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा की

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा की। रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा करते हुए डीएम ने चिन्हित रिवर ड्रेजिंग कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश । इस दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी चिन्हित लॉटो पर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने चिन्हित किए लॉटो का दोबारा निरीक्षण कराने और नये लॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लॉट चिन्हित किए गए हैं उसके आसपास भी बडी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है। मलबा हटाने से जहां मानसून में नदी आपदा की संभावना को कम किया जा सकता है वहीं इससे सरकार को अच्छे राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने रिवर ड्रेजिंग कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। वहीं कुलसारी स्थित लॉटो को तहसीलदार व खनन अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में खनन अधिकारी अंकित चन्द ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए जनपद में 21 लॉट चिन्हित किए गए हैं। तहसील चमोली में 6, जोशीमठ में 4, नन्दप्रयाग में 2, थराली में 6, कर्णप्रयाग में 2 तथा नन्दानगर में 1 लॉट चिन्हित किया गया है। जिनसे 1 करोड़ से अधिक के राजस्व प्राप्ति होगी।
इस दौरान डीएफओ सर्वेश दुबे, डीएफओ बी.बी. मार्तोलिया, एडीएम विवेक प्रकाश,एसडीएम संतोष पांडेय, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ ,पीडी आनन्द सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments