Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाने हेतु सुगम्य यात्रा शुरू

दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाने हेतु सुगम्य यात्रा शुरू

देहरादून। समावेशी विकास और समान अवसरों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून और एवं न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड ने ‘सुगम्य यात्रा’ शुरू की है। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित संस्थान से शुरू हुई यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए समाज में सुगमता एवं सुलभता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को दिव्यांगजनों के प्रति अधिक संवेदनशील एवं जागरूक बनाना है। दिव्यांगजन उत्तराखंड के आयुक्त गौरव कुमार और संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुक्त गौरव कुमार ने दिव्यांगजनों से सरकारी भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुगमता से जुड़े अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया। संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा ने कहा, यह यात्रा न केवल जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह दिव्यांगजनों के लिए एक समान और सुगम वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
ऐप पर मिलेगी जानकारी : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजन संघ के सहयोग से यस टू एक्सेस ऐप को डाउनलोड कराया गया। इस ऐप में कोई भी दिव्यांगजन या आम नागरिक सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों की सुगमता एवं सुलभता का आंकलन कर सकता है। इसमें मोबाइल से किसी संरचना की तस्वीर लेकर उपयोगकर्ता रैंप, रेलिंग, सुलभ शौचालय, स्पर्शनीय मार्ग और स्पष्ट संकेत जैसी सुविधाओं का विश्लेषण कर सकते हैं। साथ ही अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी ऐप पर साझा कर सकते हैं। सुगम्य यात्रा में सरकारी भवनों में दिव्यांगजनों की सुविधा का आंकलन किया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments