Sunday, September 14, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

विधायक पुंडीर ने शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

विकासनगर। गुरुवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अशोक चक्र से अलंकृत शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक पुंडीर ने इस अवसर पर शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट के साहस और बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि गजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपनी जान की आहुति देकर मुंबई हमले में आतंकवादियों को न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि देश की सुरक्षा में अपना योगदान दिया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि गजेंद्र सिंह बिष्ट का योगदान देशवासियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उनके साहस और वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में सुरेश उनियाल, दयानंद जोशी, सतपाल बुटोला, पूरण सिंह कंडारी, अरुणा नेगी आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments