Monday, September 15, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहाराष्ट्र में मिली जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया

महाराष्ट्र में मिली जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया

विकासनगर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पछुवादून में भाजपा कार्यकर्ता ने जश्न मनाया। पहाड़ी गली चौक पर इकठ्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटने के साथ ही आतिशबाजी की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र की जीत भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है। विधायक चौहान ने महाराष्ट्र में मिली इस बंपर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस को दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर विश्वास जताया है। इस जीत ने मोदी मैजिक समाप्त होने की बात करने वाले विरोधियों को भी माकूल जवाब दिया है। कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से खुश है। मोदी मैजिक भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में चल रहा है। हर देश में प्रधानमंत्री मोदी के आभामंडल का गुणगान किया जा रहा है। विश्व के देशों में मोदी को सम्मानित करने की होड़ लगी हुई है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश की सीमाओं के साथ ही देश का हर नागरिक सुरक्षित है। उन्होंने महाराष्ट्र की जीत को कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में एक सीढ़ी और पार करना बताया।
उधर, दूसरी ओर, सेलाकुई में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि पूरे देश में मोदी जैसा नीति नियंता और दूरदर्शी नेता दूसरा नहीं है। देश की जनता जानती है कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब तक भारत हर दिन विकास की नई गाथा लिखता जाएगा। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, किरन चंद, अमित डबराल, भरत कालरा, धर्मेंद्र ठाकुर, विपुल मूसला, देवेंद्र चावला, नीरज ठाकुर, अरुण मित्तल, कृष्णा तोमर आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments