देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सह प्रभारी एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को क्रांतिकारी नेतृत्व दिया। उनके सशक्त नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने एक मजबूत राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई।इस मौके पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा इंदिरा गांधी दूरदर्शी नेता थीं, जिन्होंने हरित क्रांति के माध्यम से भारत को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने उनके प्रिवी पर्स को समाप्त करने के ऐतिहासिक फैसले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में एक नया अध्याय लिखा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इंदिरा गांधी एक सच्ची धर्मनिरपेक्ष और गरीबों की हितैषी नेता थीं। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उनकी दूरदर्शिता ने देश को नई दिशा दी।
इस अवसर पर पूरण सिंह रावत, महेंद्र नेगी, जगदीश धीमान, प्रतिमा सिंह, ललित भद्री, अनुज दत्त शर्मा, राजकुमार जायसवाल, अभिनव थापर, दलबीर बर्तवाल, सावित्री थापा, वंदना राही, शोभा राम, आदर्श सूद, सूरज आदि मौजूद थे।
इंदिरा गांधी ने देश को दिया क्रांतिकारी नेतृत्व: सुरेंद्र शर्मा
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on