Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशविकसित भारत को योग्यता और क्षमता का करें उपयोग: राज्यपाल

विकसित भारत को योग्यता और क्षमता का करें उपयोग: राज्यपाल

देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 21,230 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। साथ ही विभिन्न विषयों में 81 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा। सर्वोच्चक अंक हासिल करने वाली कविता रानी को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल दिया गया। राज्यपाल के हाथों डिग्री और मेडल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ समारोह का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि युवा भारत के भविष्य यही होनहार छात्र-छात्राएं हैं। होनहारों को प्रोत्साहित करते हुए बोले, योग्यता और क्षमता का उपयोग कर अब एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए सभी को जुटना है। इससे भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का सपना साकार होगा। छात्र-छात्राओं को पांच संकल्प दिलाते हुए उन्होंने देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी भारत और इसका तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। विवि के संसाधनों के विकास पर उन्होंने खुशी जाहिर की। कहा कि विवि प्रशासन महज गुणवत्ता युक्त शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सांस्कृतिक पहचान के प्रचार-प्रसार में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या पर भी खुशी जाहिर की। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य सरकार के प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के प्रयासों पर प्रकाश डाला। वित्ती मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने विश्वविद्यालय की अभी तक की उपलब्धियों को समारोह में साझा किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments