Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसेंट ज्यूड स्कूल ने जीती अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता

सेंट ज्यूड स्कूल ने जीती अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता

देहरादून। सेंट थॉमस कॉलेज में चल रहे स्कूल महोत्सव स्पेक्ट्रम के दौरान शुक्रवार को इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सर्वाधिक अंक पाकर सेंट ज्यूड स्कूल की टीम विजेता बनी। जबकि समर वैली दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट जोजेफ एकेडमी के प्रिंसिपल जोजेफ एम जोजेफ ने किया। जबकि क्विज की मेज़बानी सेंट थॉमस कॉलेज की प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर सरीता साहनी ने की। प्रतियोगिता में 12 राउंड हुए,जिसके बाद विजेताओं की घोषणा की गई। जोजेफ एम जोजेफ ने विजेताओं को पुरस्कार देते हुए कहा कि ऐसी क्विज प्रतियोगिताए अच्छी सोच और टीमवर्क को प्रेरित करती हैं। इससे बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ती है। सेंट थॉमस स्कूल के प्रधानाचार्य और पूर्व विधायक आरवी गार्डनर ने सभी का आभार जताया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments