देहरादून। शुक्रवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वार्ड 92, दुर्गा मंदिर श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता और अन्य सामान वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पुंडीर ने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे पात्र लाभार्थियों के रूप में इन योजनाओं का लाभ उठाएं। विधायक पुंडीर ने कहा, “सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का विकास करना है। हम सभी को मिलकर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ताकि हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।” इस दौरान मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत जी, दिनेश ध्यानी जी, अर्चना क्षेत्री जी, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार जी, दरबान सिंह नेगी जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक पुंडीर ने किया श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता और अन्य सामान वितरित
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

