Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने की शहीद सतेंद्र चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और...

विधायक पुंडीर ने की शहीद सतेंद्र चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

विकासनगर। बुधवार को सेलाकुई में शहीद सतेंद्र चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे कांड के शहीदों को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक पुंडीर ने अपने संबोधन में राज्य आंदोलनकारियों की महत्ता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी हमें एकता और साहस का संदेश देती है। विधायक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना और एकता का संदेश भी स्पष्ट हुआ। इस दौरान यशपाल सिंह नेगी, अनिल नौटियाल, यशपाल कैंतुरा, रघुवीर सिंह चौहान, विजय बिष्ट, आशुतोष चौहान, गिरीश तिवारी, हरीश बैंजवाल, जगदीश बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments