ऋषिकेश। 8वीं गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिकों ने युद्ध सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शामिल योद्धाओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को रायवाला स्थित मिडवे रिसोर्ट में 8वीं गढ़वाल राइफल ने कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व सैनिकों ने युद्ध सम्मान दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 1965 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन हुकुम सिंह नेगी, हवलदार राजेन्द्र प्रसाद मनोड़ी, राइफल मैन सोबन सिंह भंडारी और वीर नारी राधा भंडारी को सम्मानित किया गया। युद्ध के अनुभव साझा करते हुए हुकुम सिंह नेगी ने कहा कि पाकिस्तान ने धोखे से हमारे सैनिकों को मारा। सूबेदार मेजर ऑन. ले. होशियार सिंह नेगी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और हमें संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। सुख दुख में संगठन काम आता है। इससे हम अपनी समस्याओं को साझा कर उनका निराकरण कर सकते हैं। गढ़वाल राइफल की यह बटालियन सबसे पहले लाहौर सेक्टर में दाखिल हुई थी। उसने यहां पाक की अग्रिम चौकी बटुर डॉगरण्डी चौकी पर कब्जा करके तिरंगा फहराया था। उसी की याद में प्रतिवर्ष 8वीं गढ़वाल युद्ध सम्मान दिवस मनाती है। इस दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्य दलबीर सिंह चौहान, मनमोहन शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत, सिप्पल सिंह चौहान, आशीष रावत, हेमवती नंदन और हीरा सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह कंडारी ने किया। मौके पर संगठन के संरक्षक धनपाल सिंह कलूड़ा सहित लगभग 60 पूर्व सैनिकों ने समारोह में हिस्सा लिया।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on