देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। आए दिन यहां महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विकासखंड में सत्तारूढ़ दल के एक नेता पर 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी नेता की गिरफ्तारी को लेकर मौलेखाल थाने में स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सत्ता के मद में चूर भाजपा मंल अध्यक्ष आरोपी है और उसको बचाने में बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। आरोपी को सत्ताधारी लोग अपनी गाड़ी में ले जाकर अपनी सत्ता की हनक दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन भी मामले को दबाने के प्रयास में लगा रहा, जो कि शर्मनाक है। आर्य ने कहा कि पीड़िता के माता- पिता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध और दबाव के बाद ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज हो पाया। उन्होंने एक कि पुलिस आरोपी को किसके दबाव में बचा रही थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
दुराचार के आरोपी भाजपा नेता को बचा रहे सत्ताधारी के लोग: आर्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on