Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपुण्यतिथि पर पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले इंद्रमणि बडोनी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प लिया गया। रविवार को बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने स्व: बडोनी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की गई और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ़ भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। बताया कि मिट्ठी में रोपी गई प्रतिमा हिल रही है और कभी भी धराशाही हो सकती है चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका प्रशासन शीघ्र ही बडोनी की मूर्ति को पक्का नहीं करता है और स्मारक के चारों ओर रेलिंग और उनके नाम का बोर्ड नहीं लगता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओ ० पी ० उनियाल, इंद्रमणी बडोनी स्मृति मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, महामंत्री प्रदीप भण्डारी, भगवान सिंह धनाई, जसोदा शर्मा, प्रकाश राणा, अमित गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, रमेश कुमार, श्रीपति कंडारी, राजीव अग्रवाल,, संजय टम्टा, रणजीत चौहान, शूरवीर भण्डारी, देवी गोदियाल,आरपी बडोनी, हेमन्त ग्रोवर, आर्यन उनियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments