Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन स्थल घोषित हो सरनोल सरूताल बुग्याल :चौहान

पर्यटन स्थल घोषित हो सरनोल सरूताल बुग्याल :चौहान

देहरादून। उत्तरकाशी के लोगों ने सरनोल सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले स्थानीय लोगों ने कहा कि 2011 से इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण सिंह चौहान के नाम पर रखने की भी मांग की। ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्ष 2011 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक न इस ट्रैक को पर्यटन मानचित्र पर उतारा गया और न ही विकास कार्य संबंधी कोई स्वीकृति की कार्रवाई धरातल पर उतर पाई है।
सरनोल से सुतडी होते हुए सरुताल बुग्याल के मध्य मनमोहक पुष्प वाटिका और आकर्षक बुग्याल हैं। सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल घोषित होने से संपूर्ण यामुनाघाटी एवं रवाई क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत, तरवीन राणा, अवतार रावत,धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल, कपूर राणा, प्यार चंद राणा, सरदार चौहान,विमल चौहान, चैन सिंह महर आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments