विकासनगर। 17 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए राजावाला अटक फार्म निवासी लांस लायक संदीप थापा को पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों ने कहा कि संदीप की शहादत को देश कभी भूल नहीं पाएगा। शहीद पुत्र को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के पिता भगवान सिंह थापा ने कहा कि उन्हें और परिवार को अपने बलिदानी पुत्र पर फक्र है। संदीप ने देश की रक्षा में अपने प्राण गंवाए। कहा कि उनके परिवार में उनके दादा कांति राम सिंह थापा, उनके पिता लक्ष्मण थापा, स्वयं वें भी देश की रक्षा के लिए सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल ने शहीद के पिता को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान संजय थापा, लाल बहादुर थापा, सुखदेव फर्स्वाण, शरद रावत, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, खेमलता नेगी, सुनीता देवी, कविता देवी, राजू थापा, नारायण थापा, बल बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

