विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन कैंप कार्यालय शुद्ध वाला बूथ संख्या 123 में किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने अटल जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यों एवं विचारों को याद किया। उन्होंने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी जी को देश की राजनीति में एक प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और समर्पण ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी।
विधायक पुंडीर ने अटल जी के संघर्ष और उनके योगदान को सराहते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, सच्चाई और सेवा की मिसाल है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और अटल जी के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने अटल जी की महानता को स्वीकारते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा की।