Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननियमितीकरण नियमावली जारी होते ही नियमित होंगे कर्मचारी

नियमितीकरण नियमावली जारी होते ही नियमित होंगे कर्मचारी

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अनिश्चितकालीन आंदोलन के 28 वें दिन सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से मिल कर नियमितीकरण को दबाव बनाया। महासंघ को सचिव की ओर से आश्वस्त किया गया कि शासन स्तर से नियमितीकरण नियमावली जारी होते ही कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। पर्यटन निगमों के कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जीएमवीएन और केएमवीएन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। सोमवार को सचिवालय में अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने सचिव पर्यटन को बताया कि सालों से पर्यटन निगमों में कर्मचारी संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित के तौर पर काम कर रहे हैं। हर बार इन्हें नियमित किए जाने का आश्वासन दिया जाता है। इसके बाद भी नियमितीकरण पर कोई फैसला नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कहा कि दोनों निगमों के कर्मचारियों के वेतन में भारी विसंगति हैं। इस वेतन विसंगति को भी तत्काल दूर किया जाए। केएमवीएन में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए। जीएमवीएन के अग्रिम आदेश में कार्य कर रहे दैनिक वेतन कर्मचारियों के प्रकरण पर कार्यवाही की जाए। सचिव स्तर से नियमितीकरण का आश्वासन मिलने के बाद भी अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नियमितीकरण होने तक आंदोलीन जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण की मुहिम भी लगातार जारी रखेंगे। इसके साथ ही सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी का उत्पीड़न किया गया, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वार्ता में महासंघ महामंत्री कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, वेद प्रकाश, पदम सिंह, नरेंद्र थापा, महेश कुमार दास आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments