Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडनेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया दिल्ली में केदारनाथ धाम का विरोध

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया दिल्ली में केदारनाथ धाम का विरोध

देहरादून। दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर निर्माण का कांग्रेस ने विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इसे परम्पराओं, आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। कहा कि सरकार को केदारनाथ मंदिर में चढ़ाए गए सोने में हुई गड़बड़ी की जांच करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का निर्माण धार्मिक परंपरा के विपरीत है। सनातन परंपराओं के खिलाफ इसका निर्माण किया जा रहा है। केदारनाथ मंदिर भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है। ऐसे में इस दिव्य धाम का प्रतीकात्मक निर्माण संभव नहीं है। ऐसे में केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर दिल्ली में स्थापित करके परंपरा के साथ खिलवाड़ किया है। यह शिव भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। श्री केदार धाम हमारी धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। यह प्रदर्शनी या पर्यटन का विषय नहीं है। यह सरकारों को समझ लेना चाहिए। कहा कि बेहतर होता कि केदारनाथ के मंदिर में लगे हुए सोने के पीतल में बदलने की जांच पड़ताल की जाए।
भाजपा के संरक्षण में हो रही केदारनाथ धाम के नाम पर ठगी
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में केदारनाथ धाम के नाम पर ठगी हो रही है। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भूमि खरीद घोटाला किया। फिर बदरीनाथ धाम के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की। दोनों जगह भाजपा को इसका दंड मिला है। अब केदारनाथ धाम के नाम पर की जा रही ठगी का भी दंड भाजपा को झेलना होगा। कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य के समय से चली आ रही परंपराओं से किसी को भी छेड़छाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments