Monday, June 30, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरपछुवादून में चार जगह ठहराए गए चारधाम यात्री

पछुवादून में चार जगह ठहराए गए चारधाम यात्री

विकासनगर।  गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को पछुवादून में चार जगहों पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। यहां से उतनी ही संख्या में यात्री आगे भेजे जा रहे हैं, जितने यात्रियों को भेजने की अनुमति उत्तरकाशी जिला प्रशासन से मिल रही है। देहरादून की ओर से आने वाले यात्रियों को सुद्धोवाला और नया गांव पेलियो में रोका जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश सीमा से लगे दर्रारीट और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे कुल्हाल की ओर से आने वाले यात्रियों को हरबर्टपुर में रोका जा रहा है। यहां से यात्रियों को आगे भेजे जाने के लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है। कटापत्थर में परिवहन विभाग की चेकपोस्ट पर यात्री वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस की जांच के बाद ही वाहनों को उत्तरकाशी की ओर से भेजा रहा है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन से जितने वाहनों को अगे भेजने की अनुमति मिलती है, कटापत्थर चेक पोस्ट से उतने की वाहन भेजे जा रहे हैं। जितने वाहन कटापत्थर से आगे भेजे जाते हैं, उसी संख्या में हरबर्टपुर से कटापत्थर के लिए वाहनों की रवानगी होती है। ऐसे में बीते पांच दिनों से यात्रा को व्यवस्थित तौर पर संचालित किया जा रहा है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments