Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनचारधाम यात्रा प्रबंधन को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

चारधाम यात्रा प्रबंधन को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि सरकार चारधाम यात्रा प्रबंधन को लेकर अपनी नाकामी छुपाने के लिए, पत्रकारों पर मुकदमें दर्ज कर रही है। गुरुवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि कांग्रेस फरवरी महीने से ही राज्य सरकार से चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की मांग कर रही थी। उन्होंने खुद इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव पत्र सौंपा था। लेकिन यात्रा के प्रथम सप्ताह में ही सरकार की तैयारियों की पोल खुल गई है, उस पर यात्रियों की मौत की खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं। उन्होने कहा कि जून में छुट्टियां शुरू होने पर यात्रा में और भीड़ बढ़ सकती है, ऐसे में सरकार नहीं जागी तो आगे और मुश्किल हो सकती है। धस्माना ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए, यात्रा कुप्रबंधन की खबरें छापने वाले पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शीश पाल सिंह भी उपस्थित रहे ।
माहरा ने उठाए प्रबंधन पर सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बयान जारी करते हुए चारधाम यात्रा प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। करन माहरा ने कहा कि गंगोत्री धाम में गंगा सप्तमी पर्व पर सरकारी अव्यवस्था के कारण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कुछ यात्रियों की मौत भी हुई है। करन माहरा ने कहा कि एक तरफ मुख्य सचिव धामों में वीआईपी की व्यवस्था खत्म होने का आदेश जारी कर रहे हैं, वहीं प्रदेश में वीआईपी परिवार सहित धामों में दर्शन के लिए जा रहे हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments