Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागमाकपा ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

माकपा ने दिया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन

रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जनरल बॉडी की बैठक में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन दिया गया। बैठक में गठबंधन प्रत्याशी गणेश गोदियाल की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। मुख्यालय में आयोजित बैठक पार्टी के पूर्व जिला मंत्री राजाराम सेमवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक शामिल हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य जीडी नौटियाल ने कहा कि पार्टी पूरे जनपद में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को सक्रिय किया जाएगा। बीते दस वर्षो में लोकतंत्र, संविधान, मजदूर, किसान व आदिवासी प्रत्येक वर्ग भाजपा के सांप्रदायिक व कारपोरेटपरस्त नीतियों से त्रस्त है। भाजपा सरकार ने राज्य में जनता को विभाजित करने का ऐसा कृत्य किया है जो राज्य के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments