देहरादून। ताजवर सिंह नेगी को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभासद सांसद के आदेश अनुसार ताजवर सिंह नेगी को पार्टी के प्रति किए गए कार्य एवम पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड के पद पर मनोनीत किया है और यह विश्वास जताया है की ताज़वर सिंह नेगी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा उत्तराखंड में पार्टी को उच्च स्थान पर पहुंचाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड ताजवर सिंह नेगी से बात की तथा सैनिकों में उनकी अच्छी पहचान होने के कारण वह सैनिकों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए यह पद उन्हें दिया तथा उम्मीद की है कि ताजवर सिंह नेगी राष्ट्रीय लोकदल को उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में अपनी टीम को बनाएंगे तथा पार्टी के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएंगे। मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड ताजवर सिंह नेगी से पूछने पर उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रति निष्ठावान रहेंगे, वह सैनिकों के लिए हर संभव कार्य करेंगे तथा उनकी परेशानियों को दूर करने में उनके साथ देंगे उत्तराखंड की प्रत्येक जिले में वह बहुत जल्दी ही राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की टीम को तैयार करेंगे और पूर्ण रूप से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहेंगे
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on