Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनझंडेजी जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला

झंडेजी जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला

देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में ऐतिहासिक झंडा मेला शनिवार को झंडेजी जी के आरोहण के साथ शुरू हो गया। उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों व विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने।दोपहर चार बजकर 25 मिनट पर सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दिशा-निर्देशन में 86 फीट ऊंचे व 30 इंच मोटाई झंडेजी का आरोहण हुआ। इसके साथ ही पूरा वातावरण गुरु महाराज व झंडेजी के जयकारों से गूंज उठा। संगतें ढोल की थाप पर नृत्य करने लगीं। कई श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं। वहीं, बाहर से आई कुछ संगतें श्रीझंडे जी का आरोहण संपन्न होने के बाद शाम को ही दरबार साहिब में माथा टेक अपने शहरों के लिए रवाना होंगी। सोमवार को दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके लिए श्री दरबार साहिब, श्रीझंडा जी मेला आयोजन समिति ने तैयारी पूरी कर ली है।
शनिवार को राजधानी दिन श्रीगुरुराम राय महाराज की भक्ति में लीन रही। श्रीदरबार साहिब में सुबह करीब आठ बजे से ही झंडे जी को उतारने की प्रकिया शुरू कर दी गई। श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी को उतारकर पूजा-अर्चना की और श्रीझंडेजी को दूध, घी, गंगाजल और दही से स्नान कराया। 90 फीट ऊंचे श्रीझंडेजी पर दोपहर में पहले सादा गिलाफ फिर 21 शनील के गिलाफ चढ़ाए गए। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह ने दर्शनी गिलाफ चढ़ाया।
बाज ने की श्रीझंडेजी की परिक्रमा: श्रीझंडेजी के आरोहण होने के बाद हर बार की तरह इस बार भी एक बाज ने श्रीझंडेजी की परिक्रमा की। बताया जाता है कि यह बाज हर साल आरोहण के बाद श्रीझंडेजी की परिक्रमा करता है। इस बाज की परिक्रमा को श्रीगुरुराम राय महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति के रूप में हर साल दर्ज किया जाता है।
श्री झण्डे जी मेले का ऐतिहासिक महत्व: सिक्खों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म सन् 1646 ई। में जिला होशियारपुर के कीरतपुर, पंजाब में हुआ था। श्री गुरु राम राय जी महाराज ने देहरादून को अपनी तपस्थली चुना व श्री दरबार साहिब में लोक कल्याण के लिए विशाल झण्डा लगाकर श्रद्धालुओं को ध्वज से आशीर्वाद लेने का संदेश दिया था। होली के पांचवें दिन चैत्रवदी पंचमी को श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल श्री झण्डे जी मेल का आयोजन किया जाता है। उल्लेखनीय है कि श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल श्री दरबार साहिब, देहरादून में श्री झण्डे जी मेले का आयोजन किया जाता है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments