Friday, September 12, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदिल्ली महारैली में शामिल होंगे आप उत्तराखंड के नेता

दिल्ली महारैली में शामिल होंगे आप उत्तराखंड के नेता

देहरादून। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की ओर से 31 मार्च को दिल्ली में आयोजित महारैली में आप उत्तराखंड के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेर ने कहा कि देश में संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। संपूर्ण विपक्ष को सत्ता का दुरूपयोग कर जेल मे डालकर उनकी आवाज दबाने का कार्य किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आगामी 31 मार्च को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ने महारैली करने का निर्णय लिया है। इस महारैली में उत्तराखंड के कार्यकर्ता भी जोश के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है, अगले तीन दिन में पार्टी शीर्ष नेतृत्व, इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी भागीदारी को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर देगा, पार्टी इसी के अनुसार लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments