Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी के आवास हुआ होली मिलन समारोह कार्यक्रम

मंत्री गणेश जोशी के आवास हुआ होली मिलन समारोह कार्यक्रम

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा होली के अवसर पर अपने आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खुद भी होली गीतगाए, नृत्य किया और वाद्य यंत्रों पर हाथ आजामाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। होली मिलन समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रही कुमाऊंनी होल्यारों ने खड़ी होली के पारंम्परिक होलियां गाकर समां बांध दिया। कैबिनेट मंत्री ने होल्यारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली का आनन्द लिया। पारंम्परिक पोशाक में सभी होल्यारे, छोलिया नृतक, मशकबीन व ढोल-दमाऊं की थापों पर नृत्य कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार उमंग और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट कर होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। होली मिलन समारोह में मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राजपुर विधायक खजानदास, राज्यमंत्री कैलाश पंत आदि उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments