Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडचमोलीसचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर...

सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ चारधाम यात्रा पर आते है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है।
बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कराया जाए। इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सचिव ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। चमोली से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल द्वारा धीमी रफ्तार से किए जा रहे सुधारीकरण कार्याे पर सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सडक़ चौडीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और सडक से मलवा निस्तारण कार्याे को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पागल नाला के पास सुचारू यातायात और स्थाई ट्रीटमेंट के लिए शीघ्र डीपीआर उपलब्ध करें। यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्यों में पर्याप्त संख्या में लेवर और मशीन लगाते हुए सड़क सुधारीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। हेलंग से बद्रीनाथ तक बीआरओ द्वारा संचालित सडक चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति पर सचिव ने संतोष व्यक्त करते हुई सडक सुधारीकरण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में टू-लेन मोटर ब्रिज निर्माण के लिए भी सचिव ने अधिकारियों को शीघ्रता से सभी कार्रवाई पूर्ण करने को कहा।
इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एनएचआईडीसीएल के डीजीएम शैलेन्द्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, अधिशासी अभियंता आरएस चौहान, अधीक्षण अभियंता विपुल शैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments