Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मेघ सिंह हुए भाजपा परिवार में शामिल

कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मेघ सिंह हुए भाजपा परिवार में शामिल

देहरादून।कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह आज भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वो भाजपा व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। माननीय मेघ सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन ग्राम पंचायत कंडोली में नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष पद से शुरू किया। उसके पश्चात आप दो कार्यकाल ग्राम प्रधान रहे तथा इसके पश्चात अपने जिला पंचायत सदस्य का भी प्रतिनिधित्व किया तथा साथ ही आप विकासखंड सहसपुर के कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे तथा प्रधान संगठन सहसपुर के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया, साथ ही कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भी रहे। मेघ सिंह जी के भारतीय भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इसी के साथ कुमारी कंचन क्षेत्र पंचायत सदस्या कडोली भी भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुई। भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वालों में अनुज कुमार, कृष्ण कुमार भी थे। इस कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के सम्मानित निवर्तमान सांसद सम्मानित विधायक सहदेव से पुंडीर, जिला अध्यक्ष मिता सिंह आदि उपस्थित थे।(कारबारी से जनपक्ष एक्सप्रेस संवाददाता की रिपोर्ट)

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments