Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेश नगर निगम को मिले 20 कूड़ा वाहन

ऋषिकेश नगर निगम को मिले 20 कूड़ा वाहन

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 20 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों को गीला और सूखा कूड़ा को अलग-अलग करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा वाहनों को ढककर नगर से संचालित करने को कहा। रविवार को नगर निगम परिसर से शहरी विकास मंत्री डॉ1 प्रेमचंद अग्रवाल ने कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद स्वच्छता को लेकर एक अलख जगी है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियान चला रही है। प्रदेश की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार देखने को मिल रहा है। कहा कि नगर निगम ऋषिकेश में ड़ोर टू डोर कूड़ा उठान हो, इसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए है। इन नए 20 कूड़ा वाहनों से प्रतिदिन घरों से कूड़ा उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट स्थल जैसी जगहों पर सफाई नियमित तीन चरणों में की जाए। मौके पर नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, चंद्रकांत भट्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, वरिष्ठ निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, रीना शर्मा, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, राजेश दिवाकर, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोंगा, अशोक पासवान, दीपक बिष्ट, सचिन अग्रवाल, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, सुभाष वाल्मीकि, जगावर सिंह, निखिल बर्थवाल, अभिनव पाल, सुरेंद्र कक्कड, रंजन अंथवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments